khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल के 50 रेल अधिकारी व कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, रेल प्रशासन ने दी विदाई

जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल में आज दिनांक 30 जून 2025 को मंडल कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में अपनी आवश्यक रेल सेवा पूर्ण करने पर कुल 50 रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक रेल सेवा पूर्ण होने पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील टेलर द्वारा सेवानिवृत्ति से संबंधित दस्तावेज तथा गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल  देकर विदाई दी गई।

 
इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों में श्री रंजन कुमार स्वाइन, श्री रामकरन रघुवंशी एवं कर्मचारियों में सर्वश्री मनोज कुमार, सुनील कुमार सोनी, सुशील कांत वर्मा, डी. के. जैन, खूबचंद मानेश्वर, भोला प्रसाद, सुभाष चंद्र, विवेक सिंह तोमर, अजय कुमार असाटी, राहत हुसैन सिद्दकी, हैदर खान, जॉन फिलिप, नारायण यादव, दिलीप कुमार दुबे, एवं शंकर लाल आदि प्रमुख थे। 

         
सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों का भुगतान एन.ई.एफ.टी के माध्यम से किया गया। सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील टेलर के साथ ही वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुबोध विश्वकर्मा एवं सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) श्री शची पति नंदन के साथ ही कार्मिक एवं लेखा विभाग के सभी कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak