khabar abhi tak

भारत में कोरोना से 40 की मौत, 4500 के करीब मामले, इन 8 राज्यों में नए वेरिएंट का का जोर


नई दिल्ली.
भारत में एक बार फिर कोरोना की आहट सुनाई दे रही है। मई के आखिरी हफ्ते में कोविड-19 केसों में आई तेजी ने हेल्थ एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। देश में एक्टिव केस 4302 हो चुके हैं और अब तक 44 मौतें दर्ज की गई हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र, केरल और गुजरात जैसे राज्यों में देखा जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 276 नए केस सामने आए हैं और 7 लोगों की जान चली गई। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन मौतों में 4 लोगों की जान सिर्फ महाराष्ट्र में गई। दिल्ली, गुजरात और तमिलनाडु में भी एक-एक मौत दर्ज की गई है।

नए वेरिएंट की दस्तक, 8 राज्य हाई रिस्क पर

आईसीएमआर के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल की मानें ने बताया है कि भारत में चार नए वैरिएंट (LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1) की पुष्टि हुई है। ये वेरिएंट फिलहाल दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में सक्रिय हैं। अकेले इन आठ राज्यों में 200 से ज्यादा एक्टिव केस हैं, जिससे इन राज्यों को हाई रिस्क जोन माना जा रहा है।

राज्यवार स्थिति क्या कहती है?

केरल में सबसे ज्यादा 1373 एक्टिव केस हैं और अब तक 9 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, महाराष्ट्र में 510 केस और 14 मौतें, गुजरात में 461 केस, और दिल्ली में 457 केस सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और बंगाल में भी संक्रमण बढ़ रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak