khabar abhi tak

जबलपुर : शराबी कार चालक का गौर से गोराबाजार तक तांडव, पुलिस कर्मी व 2 स्टूडेेंट्स को मारी टक्कर, हालत गंभीर

 

जबलपुर। देश की संस्कारधानी कहे जाने वाले एमपी के शहर जबलपुर में शनिवार की देर रात शराब के नशे में धुत्त कार सवारों ने गौर एकता मार्केट से लेकर से गोराबाजार तक जमकर तांडव मचा। गौर क्षेत्र  में एक कार को टक्कर मार भाग रहे शराबी कार चालकों सबसे पहले गश्त कर रहे एक पुलिस जवान को टक्कर मारी। इसके बाद उन्होंने अपनी कार की स्पीड को और बढ़ाया और भागते समय बिलहरी गोपालपुरम के पास कार चालक ने दो छात्रों को टक्कर मार दी। टक्कर से छात्र बुरी तरह से घायल हो गए। जिनकी हालत गंभीर है, चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है।

इस घटना के बाद शराबी कार चालक  ने गाड़ी नहीं रोकी, उनकी कार बेलगाम होकर पलट नहीं गई। आर्मी सेंटर 2 टीटीआर के पास कार के पलटते ही आक्रोशित लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान कार चालक का पीछा करी पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। नशे में धुत्त कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 5504 के चालक चौथा मील तिलहरी निवासी विनोद बर्मन को बाहर निकाला गया और गोराबाजार पुलिस के हवाले किया गया। 

घायल व्यक्ति को दिल्ली वापस लौटना था

तेज रफ्तार कार चालक की चपेट में आए निशांत सिंह नेगी और सौरभ खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। इसी दौरान बिलहरी गोपालपुरम के पास कार चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों छात्र हवा में उछालते हुए कुछ दूर जाकर जमीन पर गिरे। दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त दोनों छात्र दिल्ली में पढ़ाई कर रहे हैं और आज उन्हें वापस लौटना था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak