khabar abhi tak

जबलपुर - रेल मंडल का बुकिंग क्लर्क निलंबित, 10 रुपए की प्लेटफार्म टिकट काे साेहागपुर की टिकट में बदला था

  खबर अभी तक की न्यूज़ का असर

नरसिंहपुुर का मामला, विंध्याचल एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे 3 यात्री

जबलपुर. आगामी 26 जून को जबलपुर रेल मंडल का नरसिंहपुर में पदस्थ बुकिंग क्लर्क को वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक डाॅ. मधुर वर्मा ने सस्पेंड कर दिया है। बुकिंग क्लर्क ने 10 रुपये की पलटेफार्म टिकट को यात्रा टिकट में बदल दिया, रेलवे का राजस्व को नुक्सान पंहुचाया। कर्मी के इस काम को भ्रस्टाचार माना गया है गया है।

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के नरसिंहपुर में पदस्थ एक बुकिंग क्लर्क ने ताे बड़ा खेल करते हुए 10 रुपए की प्लेटफार्म टिकट काे नरिसंहपुर से साेहागपुर की 55 रुपये की टिकट में हाथ से बदलाव करते हुए रेलवे काे चूना लगा  दिया. टिकट क्लर्क के इस गड़बड़झाले का खुलासा  टिकट चैकिंग की फ्लाइंग स्क्वाड की जांच में सामने आया. 

ये है पूरा मामला

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 26 जून गुरुवार की सुबह भाेपाल-इटारसी  विंध्याचल एक्सप्रेस में नरसिंहपुर-साेहागपुर के बीच फ्लाइंग स्क्वाड ट्रेन में यात्रियाें की जांच कर रही थी. इसी दाैरान उन्हें 3 यात्री एक टिकट पर यात्रा करते मिले. उनकी टिकट संदिग्ध थी. प्लेटफार्म की 10 रुपए की टिकट में हाथ से बदलाव करते ह हुए नरसिंहपुर से साेहागपुर लिखा गया था. यात्रियाें से पूछने पर बताया कि यह टिकट उन्हें बुकिंग क्लर्क ने दी. 


 ऐसे किया खेल

बताया जाता है  कि जांच की गई ताे पता चला कि क्लर्क लक्ष्मन सिंह पटेल ने 3 यात्रियाें द्वारा साेहागपुर की टिकट मांगने पर पहले 10 रुपये की प्लेटफार्म टिकट निकाली,  फिर उसे हाथ से साेहागपुर की बना  दिया और प्रत्येक यात्री से 55-55 रुपए यानी 165 रुपए ले लिये. अर्थात रेलवे के खाते में 10 रुपए गये, क्लर्क की जेब में 155 रुपए गये.

जबलपुर किया गया तलब

सूत्राें के मुताबिक घटना की जानकारी जबलपुर में वाणिज्य विभाग के अधिकारियाें काे दी गई, जहां से लक्ष्मन सिंह पटेल काे तत्काल जबलपुर तलब किया गया है. उससे अधिकारी पूछताछ करते रहे. जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak