khabar abhi tak

डिलाइट में यातायात हो गई डी-लाइट ! देखें वीडियो


यातायात गाड़ियां हटाने चीखती रही, लेकिन नहीं हुआ कोई टस-मस

जबलपुर। शहर की बेतरतीब अवैध पार्किंग के खिलाफ यातायात का लचीला रवैया है, जिससे जहां तहां अवैध रूप से पार्किंग करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अवैध पार्किंग करने वालों को इनकी कार्रवाई का खौफ भी नहीं है। ऐसा नजारा मंगलवार की शाम एमपीटी होटल के सामने पुरानी डिलाइट टॉकीज के पास देखने मिला। आलम यह था कि यहां पुलिस का वाहन भरकर जवान आए। गाड़ियां हुक करने वाला वाहन भी आकर खड़ा हुआ लेकिन कार्रवाई करने की जगह यहां सिर्फ माइक पर चेतावनी दी जाती रही। हुआ क्या़, पांच-सात मिनट पुलिस की मौजूदगी रही। इक्का-दुक्का वाहन भी नहीं हटा सके और यातायात वाले अपना वाहन लेकर चलते बने। हास्यापद वाक्या तो उस समय हुआ, जब यहां सड़क से सटाकर अपना वाहन खड़ा करके चाय पी रहे लोग कहते नजर आए कि अरे, ये क्या करेंगे। थोड़ी देर भौंकेंगे और चले जाएंगे। वैसा ही हुआ, जहां कुछ देर मुनादी करते रर्हे। वाहन हटाने के लिए कहते रहे, जब किसी ने उनकी नहीं सुनी तो वे अपना ही वाहन उठा कर चलते बनें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak