khabar abhi tak

झूमा शेयर मार्केट : भारत-पाक तनाव कम होने का इम्पेक्ट, सेंसेक्स 2243 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी जबर्दस्त तेजी


मुंबई. भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर का असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखाई दे रहा है. 12 मई को शेयर बाजार ओपन होते ही बीएसई में 2243 अंक यानी +2.82% तेजी देखने को मिली. दूसरी और निफ्टी की बात करें तो इसमें भी 681 अंक यानी 2.83% की तेजी देखने को मिली. शेयर बाजार की इस तेजी से बीते सप्ताह हुए निवेशकों के नुकसान की भरपाई हो गई है.

आपको बता दें पिछले हफ्ते भारत-पाक तनाव के चलते Nifty में 880 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी, इसके साथ ही दूसरी ओर निफ्टी में भी 265 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की गिरावट रही थी. पहलगाम आतंकी हमले और भारत की एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर था और हालात युद्ध जैसे बन रहे थे, जिसके चलते शेयर बाजार में निवेशकों के बीच अनिश्चितता को माहौल बना हुआ था, जिसका नेगेटिव असर शेयर बाजार पर भी दिख रहा था, लेकिन दोनों देशों के बीच 10 मई यानी शनिवार को सीजफायर की घोषणा के बाद आज मार्केट ने जबरदस्त पॉजिटिव रेस्पॉस दिखाया है.

इन शेयर ने निकाली रैली

सेंसेक्स के 30 शेयर के इंडेक्स में 29 शेयर हरे निशान यानी तेजी बनाए हुए है. जो एक शेयर लाल निशान यानी गिरावट में है वो केवल सनफार्मा का है. आपको बता दें बीएसई में सबसे ज्यादा तेजी एक्सिस बैंक के शेयर में बनी हुई है जो कि 3.72 प्रतिशत चढ़ा हुआ है. इसके साथ ही तेजी वाले टॉप 5 शेयर में बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट, एनटीपीसी और रिलायंस के शेयर हैं.

निफ्टी में इन शेयर ने निकाली रैली

निफ्टी के 50 शेयरों की इंडेक्स में 12 शेयर में तेजी बनी हुई है. इसमें भी सबसे ज्यादा तेजी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के शेयर में बनी हुई है ये शेयर 4.17 प्रतिशत चढ़ा हुआ है. निफ्टी के टॉप 5 तेजी वाले शेयर की बात करें तो इसमें टाइटन, टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak