khabar abhi tak

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी



जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना ग्राम घुसौर की है, जहां 28 वर्षीय आकाश यादव ने अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर जीवन समाप्त कर लिया।

घटना की जानकारी सबसे पहले मृतक के छोटे भाई अर्जुन यादव को हुई, जिसने इसकी सूचना परिजन संदीप यादव को दी। जब संदीप मौके पर पहुंचा, तो आकाश फंदे से लटका हुआ था और उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

परिजनों के मुताबिक, आकाश शराब का आदी था, जिससे उसके मानसिक तनाव में होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak