khabar abhi tak

हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा: ₹1 लाख में मॉडल्स को बेचने पहुंचा दलाल; मुंबई पुलिस ने ग्राहक बनकर फोड़ा भांडा



देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सनसनीखेज खबर है। महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। होली पर शुक्रवार (14 मार्च) की रात पुलिस ने पवई इलाके के एक होटल में छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने एक दलाल को गिरफ्तार किया। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री की चार मॉडल्स को बचाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ में कई बड़े राज खुल सकते हैं।

जानिए पुलिस ने कैसे फोड़ा भंडा...
शहर के पवई इलाके में हिरानंदानी के होटल में सेक्स रैकेट चलने की सूचना शुक्रवार की रात मुंबई पुलिस को मिली। पुलिस ने नकली ग्राहक बनकर श्यामसुंदर अरोड़ा (60) से संपर्क किया। श्यामसुंदर ने 26 से 35 साल तक की प्रति मॉडल की 70 हजार से 1 लाख रुपए तक की मांग की। ग्राहक बनकर पुलिस श्यामसुंदर से बातचीत कर जाल बिछाती चली गई। पुलिस के बुलाने पर श्यामसुंदर महिलाओं के साथ जैसे ही वहां पहुंचा। पुलिस ने दबोच लिया।

एक और शख्स को तलाश रही पुलिस
पुलिस ने देह व्यापार में धकेलने के आरोप में श्यामसुंदर को गिरफ्तार किया। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी चार मॉडल्स को बचाया। सभी को महिलाओं को सुरक्षा और सहायता के लिए शेल्टर होम भेजा गया है। पुलिस ने आठ मोबाइल फोन और 3 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में श्यामसुंदर ने जुर्म कबूला और कहा कि चारकोप इलाके में रहने वाला एक और शख्स इस रैकेट में शामिल था। पुलिस अब उसकी तलाश में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak