khabar abhi tak

Women's Day Gift: महिलाओं को मिले 1552.73 करोड़; CM मोहन यादव ने जारी की लाडली बहना योजना की 22वीं किश्त

 




मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महिला दिवस पर लाड़ली बहना योजना की 22वीं किश्त जारी की। शनिवार (8 मार्च) को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में हुए राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सीएम ने राशि अंतरित की। एमपी की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खाते में 1552.73 करोड़ जांएगे।

26 लाख महिलाओं को गैस रीफिलिंग का पैसा
सीएम ने इस दौरान लाड़ली बहना योजना के अलावा 26 लाख महिलाओं के खाते में गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 55.95 करोड़ डाले। साथ ही स्व सहायता समूहों को बैंक लोन के चेक वितरित किए। स्व समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

44% स्टार्टअप महिलाओं द्वारा संचालित
सीएम मोहन यादव ने कहा, मध्य प्रदेश में 44% स्टार्टअप महिलाओं द्वारा संचालित हैं। यह महिला सशक्तिकरण और उनकी आत्मनिर्भरता का प्रमाण है। पीएम मोदी ने देश में चार प्रमुख वर्ग बताए हैं। गरीब, युवा, किसान और महिला। विकसित भारत-2047 के उनके संकल्प को साकार करेंगे। मध्यप्रदेश की इसमें अहम भूमिका होगी।

महिला दिवस पर यह सौगात भी मिलीं मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व सहायता समूहों को बैंक ऋण राशि का वितरण
स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन
डिजिटल ई न्यूज लेटर आजीविका अनुभूति का विमोचन
DDUGKY के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त बेटियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन एवं धार में जैविक हाट बाजार का शुभारंभ
भोपाल में चलित जैविक हाट बाजार के वाहनों को हरी झंडी दिखाई।

महिला दिवस की दी शुभकामनाएं
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। बताया कि आज महिला बाल विकास, पुलिस और ग्रामीण पंचायत विभाग का संयुक्त कार्यक्रम हुआ। इसमें योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई.। एमपी में 5 लाख लखपति दीदी हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में हमारी सरकार हर संभव प्रयास करेगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak