khabar abhi tak

भोपाल में फैला देह व्यापार का जाल, अब तक 18 अरेस्ट; ऑनलाइन होती थी डील; सैकड़ों लड़कियों की तस्वीरें मिलीं



मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस कारोबार से जुड़े 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि, कई लोग फरार हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने 6 आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। जिन्होंने देह व्यापार में संलिप्त होने की बात कबूली है। बताया, इसके लिए प्रदेशभर से लड़कियां बुलाते थे।

वॉट्सऐप पर होती थी डील
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मध्य प्रदेश के अलावा वह दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित अन्य राज्यों से भी लड़कियां बुलाते थे। ग्राहकों से प्रति रात 20 से 30 हजार भुगतान कराते थे। इसमें 8 से 10 हजार अपना कमीशन काटते थे। आरोपी यह पूरी डील वॉट्सऐप के जरिए करते थे। पहले तस्वीरें भेजकर लड़की पसंद कराते थे, फिर एडवांस भुगतान लेकर उनके ठिकाने तक लड़कियों को पहुंचाया जाता था।

आशुतोष वाजपेयी और महक यादव हैं सरगना
भोपाल पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह का सरगना आशुतोष वाजपेयी और महक यादव है। दोनों लोग मानव तस्करी के मामले में भोपाल जेल में बंद हैं। अशोका गार्डन पुलिस ने इन्हें 26 जनवरी को गिरफ्तार किया था। 17 अप्रैल 2024 को कॉल गर्ल की हत्या के मामले में भी यह जेल जा चुके हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद ही लड़की सप्लाई का खुलासा हुआ।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak