khabar abhi tak

MP में चरमरा सकती है स्वास्थ्य व्यवस्था! मध्य प्रदेश चिकित्सा महासंघ ने किया हड़ताल का ऐलान, जानें वजह



भोपाल। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमा सकती है। दरअसल, प्रदेश के सभी जिलों के डॉक्टर हड़ताल पर जाएंगे। मध्य प्रदेश चिकित्सा महासंघ ने इसका ऐलान किया है। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार ने पिछले साल कैबिनेट में तीन डिसीजन किए थे, जो अब तक लागू नहीं हो पाए है। साथ ही जूनियर डॉक्टर की सुरक्षा को लेकर भी सरकार से गुहार लगाई है।

मध्य प्रदेश चिकित्सा महासंघ ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। 20 और 21 फरवरी को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 22 फरवरी को आधे घंटे के लिए प्रदेशभर में इमरजेंसी छोड़कर डॉक्टर ड्यूटी नहीं करेंगे। वहीं 23, 24 और 25 फरवरी को डॉक्टर इमरजेंसी ड्यूटी करेंगे। मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने सरकार को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की तो बड़े स्तर पर हड़ताल होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak