khabar abhi tak

कोटा में भीषण हादसा: एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रही बस खड़े ट्रक में घुसी, महाकुंभ से लौट रहे MP के 3 श्रद्धालुओं की मौत



राजस्थान के कोटा में भीषण हादसा हो गया। 'प्रयागराज महाकुंभ' से स्नान कर लौट रहे मध्य प्रदेश के श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। गुरुवार (13 फरवरी) को दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रही तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक में घुस गई। एक्सीडेंट में पति-पत्नी सहित 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 2 की हालत गंभीर है। घायलों को कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। हादसा सिमलिया के कराड़िया के पास हुआ।


56 यात्री बस में थे सवार
जानकारी के मुताबिक, मंदसौर से 7 फरवरी को सिद्धि विनायक यात्रा टूर बस यात्रियों को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी। बस में 25 यात्री मंदसौर, 6 प्रतापगढ़, 6 मनासा, 1 ग्रुप रतलाम और अन्य जगह के थे। महाकुंभ में संगम स्नान करके बुधवार रात 11 बजे यात्री बस में सवार होकर प्रयागराज से पिकले थे। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रही 56 यात्रियों से भरी बस गुरुवार सुबह 6 बजे खड़े ट्रक में घुस गई।

हादसे में इनकी हुई मौत
हादसे में कैलाशी बाई (54), किशोरी लाल (60) और अशोक (35) की मौत हो गई। कैलाशी और किशोरी लाल रेखवार पति-पत्नी थे। तीनों मंदसौर के रहने वाले थे। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के भेजकर परिजनों को जानकारी दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे के बाद बस में सवार सभी यात्रियों को कराड़िया में नाड़ा का हनुमान मंदिर परिसर में ठहराया है। यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak