khabar abhi tak

10 मार्च से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, 12 से 15 के बीच होगा बजट पेश



भोपाल। मप्र विधानसभा के बजट सत्र की तारीख का ऐलान कर दिया गया। बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेगा। लेकिन इस सत्र में सिर्फ 9 बैठकें रखी गई हैं। बाकी छह दिन अवकाश रहेगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल की स्वीकृति के बाद बजट सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। बजट 11 से 13 मार्च के बीच पेश किया जा सकता है।
पहले फरवरी में होना था बजट सत्र

भोपाल में gis होना है, जिसके चलते सत्र की तारीखों को आगे बढ़ाया गया। पीएम नरेंद्र मोदी समिट की शुरुआत करने 24 फरवरी को भोपाल आने वाले हैं। वहीं मोहन सरकार ने समिट के बाद बजट सत्र बुलाने का फैसला लिया। विधानसभा में मोहन यादव सरकार (MP News) का यह पहला पूर्ण बजट होगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ सत्र शुरू होगा। अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव भी आएगा। 11 से 13 मार्च तक सदन में बैठकें और विधेयकों पर चर्चा होगी।
इस तारीख तक कार्यवाही स्थगित रहेगी

17-18 मार्च को सदन चलेगा और 19 मार्च को रंगपंचमी पर अवकाश रहेगा। इसके बाद 20 और 21 मार्च को सदन की कार्रवाई चलेगी। 22 और 23 मार्च को अवकाश होगा। सदन की कार्यवाही का अंतिम दिन 24 मार्च तय किया गया है। सत्र की तैयारी शुरू विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने के एक माह पहले राज्यपाल की अनुमति के बाद अधिसूचना जारी की गई है। इसमें विधायकों द्वारा किए जाने वाले ऑनलाइन और ऑफलाइन सवालों के साथ ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा और अन्य सूचनाओं के बारे में समय तय किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak