khabar abhi tak

जबलपुर : तैयब अली चौक पर भीषण हादसा... सिग्नल पर खड़े 2 किशोरो को मेट्रो बस ने मारी टक्कर, एक की मौत


बलपुर। सिग्नल पर खड़े दो किशोर को पीछे से आ रही है मेट्रो बस में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद दोनों किशोर को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ पर उपचार के दौरान एक किशोर की मृत्यु हो गई है। वही दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय निहाल एवं सोहेल मंडी मदार टेकरी निवासी तैयब अली चौक पर रेड सिग्नल होने के कारण अपनी बाइक के साथ खड़े हुए थे, इसी दौरान पीछे से एक मेट्रो बस तेज रफ्तार में आई और दोनों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

 विक्टोरिया में नहीं मिल पाया उपचार
 इस मामले में सोहेल एवं निहाल के दोस्त ने बताया कि हादसा होने के बाद दोनों को तुरंत उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उन्हें ना तो उपचार मिल पाया और ना ही दूसरे अस्पताल ले जाने एंबुलेंस की व्यवस्था हो पाई। इसके बाद उन्हें मजबूरन ऑटो के सहारे शहर के निजी अस्पताल जाया गया। उन्होंने बताया कि निजी अस्पताल ले जाने के बाद भी मौके पर कोई डॉक्टर न होने के कारण एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak