khabar abhi tak

जबलपुर : थाने से बाइक चुराकर 4 अलग-अलग जगहो पर की लूट... महिलाओं और बुजुर्ग को बनाया अपना शिकार


जबलपुर।
शहर में इन दिनों अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर लुटेरों ने पहले तो थाने से एक बाइक चुराई और उसके बाद फिर ताबड़तोड़ कई लूट की वारदातों का अंजाम दे दिया। लूट की इन वारदातों से लोगों में डर का माहौल व्याप्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक बीती देर रात दो अज्ञात बदमाशों ने सबसे पहले तो ओमती थाना परिसर में खड़ी एक बाइक को चुराया। इसके बाद उसमें पेट्रोल भरवा कर एक के बाद एक ताबड़तोड़ लूट की वारदातों का अंजाम देना शुरू कर दिया। लुटेरों ने सबसे पहले तो मदन महल क्षेत्र में एक महिला के साथ चैन स्नैचिंग की इसके बाद बड़ा क्षेत्र में पहुंचकर एक बुजुर्ग के साथ लूट की। बदमाशों का हौसला यहां पर भी नहीं थमा। इन दोनों क्षेत्रों में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने माढ़ोताल क्षेत्र से एक युवक के साथ लाखों रूपों की लूट कर डाली।

सिविल लाइंस क्षेत्र में महिला से लूटी चैन
 सिविल लाइंस क्षेत्र में इलाहाबाद बैंक के पास बीती रात एक महिला टहल रही थी, इसी दौरान बाइक में 2 लुटेरे आए उनके गले से लगभग एक तोले की चेन छीन कर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक महिला का नाम सुशीला बाई निवासी रेलवे कॉलोनी है। लूट की इन वारदातों की जानकारी लगते हैं पुलिस ने शहर में नाकाबंदी लगा दी है, लेकिन अभी भी आरोपी उनकी गिरफ्त से बाहर है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak