khabar abhi tak

मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी में बदले गए 4 जिलाध्यक्ष... महासचिवों की भी हुई नियुक्तियां


मध्यप्रदेश में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा 4 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। जिसमें भोपाल से मोनू सक्सेना को कांग्रेस जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। वही खंडवा जिला अध्यक्ष मनीष मिश्रा को बनाया गया है इसके अलावा खंडवा ग्रामीण अध्यक्ष अजय ओझा बने हैं। साथ ही इंदौर का जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा को बनाया गया है।

इन्हें मिली महासचिव की कमान

इसके साथ ही 4 महासचिवों की नियुक्तियां भी हुई हैं। जिसमे भोपाल के निवर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया है।  मनोज भारतकर अरविंद बागड़ी और विशाल अग्निहोत्री को भी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak