khabar abhi tak

जबलपुर : उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस हुई अलर्ट... भीड़-भाड़ वाले स्थानों की हो रही सघन जांच


जबलपुर ।
आगामी 21 जून को जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है । जिसमे शामिल होने देश के उपराष्ट्रपति आ रहे है। इसी क्रम में पुलिस कप्तान  तुषार कांत विद्यार्थी के निर्देश पर महामहिम उप राष्ट्रपति  के प्रस्तावित आगमन एवं कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ करने के उद्देश्य से बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा कार्यक्रम स्थल, मार्ग के साथ साथ डुमना विमानतल, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड,  भेडाघाट, ग्वारीघाट तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों/एवं भीडभाड वाले स्थानों की करायी जा रही है।

संदिग्ध वस्तु दिखने पर पुलिस को दे सूचना
 पुलिस कप्तान तुषार कांत विद्यार्थी  द्वारा संस्कारधानी वासियों से अपील की गयी है कि यदि कोई भी संदिग्ध वस्तु आपको नजर आती है तो उससे दूर रहें एवं इसकी सूचना तत्काल कन्ट्रोलरूम के दूरभाष क्रमंाक 0761-2676100, 2676102 एवं डायल 100 पर देें ताकि तत्काल बी.डी.डी.एस. टीम से चैकिंग की कार्यवाही करायी जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak