khabar abhi tak

जबलपुर : जीप पलटने से एक युवक की मौत, हादसे में कई गंभीर


जबलपुर।
आज सुबह मंगलवार को शहर में एक भीषण हादसा हो गया। जहा  पर जीप में शादी विवाह के कार्यक्रम से लौट रहे कई लोग हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में  एक युवक की मौत हो गई। वहीं लगभग 10 लोग गंभीर बताए जा रहे  है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह के वक्त गढा रेलवे स्टेशन के पास लगभग 10-12 लोग जीप में सवार होकर मुहास की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है ये सभी सागर में  एक शादी में सम्मलित होने के लिए गए हुए थे। सुबह के वक्त जीप सवार लोग जैसे ही गढा स्टेशन के पास पहुंचे। उसी दौरान गाडी के चालक को नींद की झपकी आ गई और अनियंत्रित  होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं लगभग लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया है।   


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak