khabar abhi tak

जबलपुर : बारात में आए युवक की चाकुओ से वारकर हत्या...आरोपी फरार


जबलपुर।
पनागर से भान तलैया बारात में आए 2 युवकों के बीच विवाद इतना बड़ा की एक ने दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक यह घटना आज सोमवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक पनागर से रविवार की रात को भानतलैया बारात आई थी। इसी बारात में आरोपी निक्की भी आया हुआ था। मोहित और निक्की का पुराना विवाद भी चला रहा था। आज  सुबह के लगभग 3 बजे शादी समारोह में अचानक ही निक्की और मोहित का विवाद हो गया और इसी विवाद के कारण निक्की ने मोहित पर चाकुओं से दनादन हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया। इस हमले के बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak