khabar abhi tak

आंख मूंद कर बैठे खनिज विभाग को मध्य भारत मोर्चा ने अर्पित किया धन, दौलत और ताज...देखिये वीडियो


जबलपुर।
नर्मदा नदी में मशीनें लगाकर रेत का उत्खनन कर रहे मफियाओं के खिलाफ खनिज विभाग आंख मूंद कर बैठा हुआ है। इस मामले को मध्य भारत मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा कई बार प्रशासन से अवगत कराया गया। यहां तक की अनोखें ढंग से शरीर पर फलैक्स बांधकर कलेकटेट परिसर में प्रदर्शन तक किया गया। लेकिन इसके बावजूद भी आज दिनांक तक इन रेत माफियाओं के खिलाफ कोई भी एक्शन नहीं लिया गया। इसी क्रम में आज शुक्रवार को एक बार फिर मध्य भारत मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा खनिज विभाग नींद से जगाने अनोखा प्रदर्शन किया गया। 

माफियाओं से सांठगांठ कर बैठा है खनिज विभाग

इसी क्रम आज शुक्रवार को एक बार फिर मध्य भारत मोर्चा के सदस्यों द्वारा खनिज विभाग को नकली सोने का मुकुट, सोने के सिक्के एवं नकली नोटों की गडडियां सौंपी गई। इस दौरान मध्य भारत मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ यादव एवं महासचिव आशीष मिश्रा ने बताया नर्मदा नदी में अवैध खनन कर रहे ये रेत माफियां खनिज विभाग से सांठगांठ कर बढी-बढी मशीनों से नर्मदा को छलनी कर रहे हैं। इसी के चलते मध्य भारत मोर्चा द्वारा खनिज विभाग को धन, दौलत और ताज अर्पित कर नींद से जगाने की कोशिश की गई है। इसके बाद भी अगर खनिज विभाग द्वारा इन रेत माफियाओं पर कार्रवाई नहीं की जाती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान मध्य भारत मोर्चा अध्यक्ष सौरभ यादव, महासचिव आशिष मिश्रा, बल्लू पटेल, शिवम अहिरवार, दीपक मिश्रा, छोटू कोरी, रितिक कोरी, जानू शर्मा, आशु साहू, जितेंद्र फैज़ल, झरिया, आसिफ, गिल्लू, रिहान,  सनी ठाकुर, विवेक गोस्वामी, पीयूष कस्यप, प्रथम, प्रिंस कोरी आदि उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak