khabar abhi tak

अरबों की लागत से पुनर्विकसित किये जा रहे कोटा एवं डकनिया स्टेशन


जबलपुर ।
पश्चिम मध्य रेल के कोटा एवं डकनिया तलाव स्टेशनों के पुनर्विकास ने गति पकड़ ली हैं। कोटा और डकनिया तलाव स्टेशनों के के विकास कार्यों की समीक्षा भी निरंतर की जा रही हैं। डकनिया तलाब स्टेशन के पुनर्विकास का काम अक्टूबर 2024 तक और कोटा स्टेशन के पुनर्विकास का काम अप्रैल 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
अब तक पूर्ण हो चुके ये काम
-गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला का कार्य पूर्ण।
-प्लेटफार्म संख्या 04 की तरफ अस्थाई कार्यरत टिकट काउन्टर का कार्य पूर्ण।
-प्लेटफार्म संख्या 04 पर अस्थायी अपर क्लास प्रतीक्षालय एवं महिला प्रतीक्षालय का कार्य पूर्ण।
-सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
-प्लेटफॉर्म संख्या 1/2/3/4 विभिन्न विभागों के अस्थायी कार्यालय एवं यात्री प्रतीक्षालय।
डकनिया तलाव स्टेशन पर ये हो चुके कार्य पूर्ण
-ड्रोन सर्वे का कार्य पूर्ण।
-क्लाइंट कार्यालय का कार्य पूर्ण।
-साइट ऑफिस का कार्य पूर्ण।
-कार्यस्थल की मिट्टी सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण ।
-प्रयोगशाला का कार्य पूर्ण।
-स्टेशन पर रिले रूम का कार्य पूर्ण।

कोटा रेलवे स्टेशन नई दिल्ली-मुंबई लाइन पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। कोटा स्टेशन को पुनर्विकसित करने का कार्य रूपये 207.63 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। वहीं कोटा मंडल में डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन नई दिल्ली-मुंबई कॉर्ड लाइन पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। डकनिया तलाव स्टेशन को पुनर्विकसित करने का कार्य 111.19 करोड़ रूपए की लागत से किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak