khabar abhi tak

पमरे ने अप्रैल माह में अर्जित किया 9 करोड 64 लाख का रेल राजस्व


जबलपुर । प
मरे अपने परंपरागत माल ढुलाई के अलावा अन्य नए माल उत्पादकों को भी प्रोत्साहित कर रही है। मिशन मोड के तहत व्यवसाय विकास इकाई (बीडीयू) की स्थापना पमरे मुख्यालय और तीनों मंडलों में की गई है। परिणाम स्वरूप पमरे ने चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम माह अप्रैल 2023 में  बीडीयू के तहत नई स्ट्रीम फ्रेट लोडिंग के तहत फ्लाई ऐश और फ़ूड ग्रेन की लोडिंग से 9 करोड 64 लाख का रेल राजस्व अर्जित किया है। पमरे के तीनों मण्डलों में स्थापित बीडीयू मार्केटिंग के तहत अप्रैल माह में निम्नानुसार नया बिजनेस हासिल किया है।
फ्लाई ऐश लोडिंग
भोपाल मण्डल के साइडिंग जेपी बीना थर्मल पॉवर प्लांट से 16 रैक फ्लाई ऐश की लोडिंग की गई। इससे रेलवे को रुपये 3 करोड़ 71 लाख की आय प्राप्त हुआ। इसी प्रकार बीना रिफाइनरी प्लांट साइडिंग से 08 रैक फ्लाई ऐश की लोडिंग की गई। इससे रेलवे को रुपये 1 करोड़ 20 लाख की आय प्राप्त हुआ। श्री सिंगाजी थर्मल पॉवर प्लांट से 5 रैक फ्लाई ऐश की लोडिंग की गई। इससे रेलवे को रुपये 1 करोड़ 46 लाख की आय प्राप्त हुई।
फ़ूड ग्रेन लोडिंग
भोपाल मण्डल के बुदनी से एफसीआई द्वारा 13 रैक फ़ूड ग्रेन की लोडिंग की गई। इससे रेलवे को रुपये 3 करोड़ 27 लाख की आय प्राप्त हुई। उल्लेखनीय है कि माल ढुलाई को बेहद आकर्षक बनाने के लिए मालभाड़ा व्यापारियों को कई तरह की रियायतें/छूट एवं सुविधाएं भी दी जा रही हैं। जिससे व्यापारी अधिक से अधिक रेलवे की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इसके साथ ही रेकों की ट्रैकिंग कर व्यापारियों को उनके कंसाइनमेंट की समय पर सटीक जानकारी दी जा रही है। पश्चिम मध्य रेल द्वारा माल यातायात के अंतर्गत व्यवसाय विकास इकाई (बीडीयू) उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए आगे भी निरंतर प्रयास जारी रखे जाएंगे।     
            

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak