khabar abhi tak

नया बाजार के दुकानदारों को मिला 3 दिन का अल्टीमेटम...राशि न जमा करने पर होगी खाली कराने की कार्यवाई


जबलपुर ।
नगर निगम द्वारा नया बाजार मार्केट के दुकानदारों को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। नया बाजार मार्केट के समस्त दुकानदारों को प्रीमियम निर्धारित कर राशि जमा करने बार-बार नोटिस दिया गया एवं मौखिक रूप से भा सभी दुकानदारों को समझाइश दी गई, इन सबके बावजूद भी दुकानदारों के द्वारा प्रीमियम राशि जमा करने में रूचि नहीं दिखाई गई, जिसके कारण निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर बाजार अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने सभी संबंधित नया बाजार मार्केट के दुकानदारों को नोटिस जारी कर 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। नोटिस के संबंध में बाजार अधीक्षक सिंह ने बताया कि निगम स्वामित्व की नया बाजार मार्केट के समस्त दुकानदारों को राज्य शासन के आदेशानुसार अतिक्रमित भूमि का प्रीमियम निर्धारत कर बार-बार नोटिस दिया गया। उन्होंने बताया कि नोटिस देने के उपरांत दुकानदार द्वारा कुछ राशि जमा की गई उस राशि को घटाते हुए संपूर्ण राशि जमा करने हेतु अंतिम नोटिस दिनांक 27 अप्रैल 2023 को दिया गया था। उक्त नोटिस के उत्तर में कोई भी दुकानदार द्वारा राशि जमा नहीं की गई ।
स्वत: हटा लें कब्जा
उन्होंने कहा कि नया बाजार मार्केट के दुकानदारों को 3 दिवस के भीतर अतिक्रमित भूमि से स्वत: अपना कब्जा हटा लें या निगम कोष में संपूर्ण प्रीमियम राशि जमा करें। अन्यथा नगर निगम द्वारा आगामी 24 मई को अतिक्रमण दल एवं पुलिस बल के सहयोग से अतिक्रमित भूमि खाली करने की कार्यवाही की जावेगी, जिसकी संपूर्ण जबावदारी संबंधित दुकानदार की होगी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak