khabar abhi tak

मनौरा के जंगल में पेड से लटका मिला जबलपुर के प्रापर्टी डीलर का शव

                                                                           फाइल फोटो                                                                                   

जबलपुर। शहर के एक प्रापर्टी डीलर का शव सतना के जंगल में पेड से लटका मिला है। इस मामले की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सतना के अमदरा थाना अंतर्गत मनौरा के जंगल मे रविवार को एक शव फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। शव के पास ही एक बाइक भी खड़ी थी। शव को पेड पर लटका हुआ देखकर राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना अमदरा पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर जब तलाशी ली तो जेब से बाइक की चाभी, मोबाइल फोन और कागजात मिले। जिसमें कागजात और मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की शिनाख्त 52 वर्षीय संजीव कुमार चौबे पिता मथुरा प्रसाद चौबे निवासी करमैता थाना मढ़ोताल जबलपुर के रूप में हुई है। 

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने जब इस मामले में पूछताछ की तो पता चला कि संजीव कुमार चौबे प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। बीते 6 अप्रैल को वह घर से काम के सिलसिले में निकले थे। लेकिन जब से वापस नहीं लौटे थे। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak