khabar abhi tak

नहीं रोका गया अगर अवैध रेत का उत्खनन...तो मध्य भारत मोर्चा करेगा उग्र आंदोलन...देखिए वीडियो

जबलपुर। मध्य भारत मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित अनेक लोगों द्वारा आज जिला खनिज अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमंे यह बताया गया कि बरगी विधानसभा के कई इलाकें जिसमें बेलखेड़ा , बेलखिड़ी, कुसली, कूड़ा , नीमखेड़ा, ठूँठा, सीतलपुर,  झांसी घाट इन्द्रवास, भेड़ाघाट थाने के सामने, सालीवाड़ा आदि नर्मदा घाटों में अवैध उत्खनन पोकलेन मशीनों और बोटों द्वारा भारी मात्रा में किया रहा है। जिससे आस पास के ग्रामीणों की जमीनों पर अवैध रास्ता बना कर उनको डरा धमका के परेशान किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों के द्वारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। क्षेत्र में रेत माफियाओ का लगातार दवाव बढ़ता जा रहा है, जो कि निरंकुश हो कर चल रहा है। वहीं पावला घाट सेंशन होने के बाद नियम विरूद्ध बीच नर्मदा में मशीन लगा कर रेत निकली जा रही है। मध्य भारत मोर्चा के मुताबिक उसी के बाजू में जगपुरा जो सेंशन नही है वहाँ भी अवैध खनन हो रहा है। 

वहीं के सरपंच पावला कमलेश पटेल जिनके ऊपर पूर्व में भी अवैध खनन को लेकर मामला दर्ज है। मध्य भारत मोर्चा के सदस्यों द्वारा जिला खनिज अधिकारी को ज्ञापन देकर अवैध उत्खनन रोकने और अवैध उत्खनन करने वालो पर सख्त कार्यवाही की मांग की गई है। उन्होंने आगे कहा है कि यदि जल्द ही अवैध रेत का उत्खनन नहीं रोका गया तो शीघ्र ही बडा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मोर्चा अध्यक्ष सौरभ यादव, आशिष मिश्रा, शिवम अहिरवार, जित्तू सेन, सचिन, बॉबी नहर, दीपक मिश्रा, शांतनु उपाध्याय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak