khabar abhi tak

फिर डरा रहा कोरोना...मिला एक और पॉजिटिव


जबलपुर।
शहर में फिर धीरे-धीरे कोरोना के मामले बढऩे लगे है। इस महीने होली के पहले एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद धीरे-धीरे कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं आज जारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा रिपोर्ट के मुताबिक फिर एक और मरीज कोरोना से संक्रमित पाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक आज 29 मार्च को कुल 29 लोगों के सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमे एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है। कोरोना से संक्रमित मरीज को आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं आज दिनांक तक कुल कोरोना से संंक्रमित लोगों की संख्या 68657 हो चुकी हैं। इसके अलावा कोरोना से संक्रमित मृतकों की संख्या 817 हो चुकी है। वहीं एक और संक्रमित मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। हालांकि संक्रमित मिले मरीज में कोरोना के खास लक्षण नहीं पाए गए है। बहरहाल प्रोटोकॉल के तहत मरीज को आइसोलेशन में रखा गया है।

सर्दी-जुखाम के बढ़ रहे मरीज
एक तरफ शहर में हर दूसरे-तीसरे दिन कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। वहीं दूसरे तरफ मौसम के परिवर्तित होने से लोगों में सर्दी, जुखाम एवं गले में दर्द की शिकायत बढ़ रहीं है। जिसके चलते डॉक्टरों के यहां मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak