khabar abhi tak

क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जीती कमिश्नर इलेवन की टीम...देखिए वीडियो

जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज एवं नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल की अगुवाई में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2023 के अंतर्गत जन-जन को स्वच्छता का संदेश पहुंचाने किक्रेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन और निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े की कप्तानी में आज शाम खेला गया। इस फाइनल मैच में कलेक्टर इलेवन की टीम को कमिश्नर इलेवन की टीम ने 9 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। इस 12 ओवर के मैच में कलेक्टर इलेवन ने पहले बल्लेवाजी करते हुए 64 रन बनाए, जिसके जवाब में कमिश्नर इलेवन ने 1 विकेट खोकर 65 रन का लक्ष्य हासिल कर सदर के शिवाजी ग्राउण्ड में रोमांचिक जीत दर्ज की। इस मैच में ऑल राउंडर प्रदर्शन निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े ने करते हुए पहले 4 विकेट, 3 कैच और शानदार 23 रन बनाए। वहीं मैच में कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन और अपर कलेक्टर शेर सिंह मीना की बल्लेवाजी एवं बालिंग भी शानदार रही। इन दोनो ने 2-2 मेडन ओवर डाले और मैच में रोमांच पैदा किया। 


निगमाध्यक्ष ने किया पुरूस्कार वितरण
मैच का फाइनल खिताब का पुरूस्कार नगर निगम के अध्यक्ष रिंकू विज, पार्षद विमल राय, अर्चना सिसोदिया, जितेन्द्र उर्फ जित्तू कटारे, कविता रैकवार, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े एवं उनकी पूरी टीम को प्रदान किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak