khabar abhi tak

भाजपा में जाकर दाग अच्छे हो जाते है : राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा

जबलपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रवक्ता डॉली शर्मा आज अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुची। इस  दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अपने परम मित्र अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट रहें है। राहुल गांधी को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने मोदी जी से अडानी से रिश्ते को लेकर सवाल किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डाली शर्मा ने कहा कि नीरव मोदी, ललित मोदी ओबीसी समाज नहीं है, वह लोग चोर है, भगोड़े है, ये लोग देश की जनता का पैसा लेकर भागे है, इसलिए चोरों को चोर हम हजारों बार कहेंगे। डाली शर्मा ने कहा कि अगर जब बात भाजपा नेता की आती है तो ईडी, सीबीआई सब गायब हो जाते है, क्योंकि भाजपा में जाकर दाग अच्छे हो जाते है। 
 भारत सत्याग्रह आंदोलन की होगी शुरुआत
कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि लोकतंत्र बचाने के लिए आगामी 15 अप्रैल से कांग्रेस भारत सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत कर रहीं है। आंदोलन की शुरुआत ब्लाक स्तर से होगी, इसके बाद जिला स्तर, प्रदेश स्तर और फिर राष्ट्रीय स्तर पर इस आंदोलन को चलाया जाएगा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रवक्ता डॉली शर्मा के साथ पूर्व वित्त मंत्री तरूण भानोत, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, विधायक संजय यादव, विधायक विनय सक्सेना और कांग्रेस नगर अध्यक्ष और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू  सहित अनेक लोग  उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak