khabar abhi tak

एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा रेलवे स्टेशन का सड़क मार्ग...डीआरएम और निगमायुक्त की हुई बैठक

जबलपुर। जबलपुर रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ होने जा रहे रीडेवलपमेंट कार्य के पूर्व स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ तथा वाहनों के आवागमन के लिए सुगम व्यवस्था के निर्माण हेतु मंडल कार्यालय में बुधवार को रेलवे, नगर निगम, यातायात पुलिस आदि की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डीआरएम विवेक शील, अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता, अमितोज बल्लभ, नगर निगम आयुक्त स्वप्निल वानखेड़े, मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार सिंह, जेपी सिंह, देवेश सोनी सहित नगर निगम के उप आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, अंकिता गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे, डीएसपी पंकज परमार, आरपीएफ के सुरेश कुमार मिश्रा, इरफ़ान मंसूरी, पल्लवी पाण्डेय तथा मेट्रो बस के सीईओ. सचिन विश्वकर्मा सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में मालगोदाम चैक से बसों एवं अन्य वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग निर्धारित करने, बसों तथा वाहन पार्किंग को सुगम बनाने के साथ ही यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में एयर पोर्ट की तर्ज पर सुगम रास्ता बनाने पर सहमती व्यक्त की गई।
डिजीटल मेप दिखाकर हुई चर्चा
बैठक में लोगो को पब्लिक कनवेंस को बढऩे हेतु बसों को प्लेटफार्म के नजदीक तक पहुचाने हेतु तथा एक मार्ग से प्रवेश एवं दूसरे मार्ग से निकासी पर भी सहमती व्यक्त की गयी। इसी तरह प्लेटफार्म क्र 01  केंट एरिये से भी वाहनों के आवागमन तथा निकासी पर गहन चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि जबलपुर रेलवे स्टेशन पर शीघ्र ही रीडेवलपमेंट का कार्य प्रारंभ किया जाना है जिसके तहत यह बैठक आयोजित की गयी थी। इस बैठक में जबलपुर स्टेशन के निर्माणाधीन होने वाले डिजीटल मेप के द्वारा स्टेशन को भव्य एवं सुगम स्वरूप देने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak