khabar abhi tak

ट्रेन में सवार 4 यात्रियों की गर्मी ने ले ली जान, मची हड़कंप


झांसी। भीषण गर्मी और लू के थपेड़े ट्रेन में सवार 4 बुजुर्ग यात्रियों के लिए बीच सफर में काल बनकर सामने आए। गर्मी से उनकी मौत हो गई। यह घटना आगरा-झांसी के बीच हुई। इससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

बताया जाता है कि  हजरत निजामुद्दीन से त्रिवेंद्रम जा रही केरला एक्सप्रेस को 48 डिग्री तापमान के बीच रास्ते में रोक कर चलाया जाता रहा। ट्रेन चिलचिलाती धूप में काफी देर तक खड़ी रही, जिससे स्लीपर कोच में सवार 5 यात्रियों की तबियत बिगड़ गई, जिनमें से 4 की मौत हो गई। शवों को झांसी रेलवे स्टेशन में उतारा गया और उनके परिजनों को सूचना दी गई।

रेलवे प्रशासन इस बारे में साफ-साफ कुछ भी कहने से बच रहा है। उत्तर-मध्य रेलवे के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि ट्रेन कुछ तकनीकी कारणों से लेट हो जाती हैं, लेकिन यात्रियों की तबीयत पहले से खराब थी। अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि इन यात्रियों की मौत की असल वजह क्या थी।

बताया जा रहा है कि दस दिन पहले 68 यात्रियों का एक दल तमिलनाडु से वाराणसी और आगरा घूमने आया था। वाराणसी के बाद वे आगरा पहुंचे, जहां घूमने के बाद सोमवार की दोपहर लगभग ढाई बजे उनकी वापसी थी। सभी यात्री आगरा कैंट से केरला एक्सप्रेस (12626) में सवार हुए थे। मृतकों के नाम तमिलनाडु के नीलगिरी निवासी 80 वर्षीय पाची अप्पा पलानी स्वामी, 69 वर्षीय बालाकृष्णन रामास्वामी, कोयम्बटूर के 71 वर्षीय चिन्नारे और उट्टी कन्नूर निवासी 87 वर्षीय सुबरय्या बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों के शव केरल भेजे जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak