khabar abhi tak

प्लेटफार्म के स्टाल से खरीदा अंडा भुर्जी खाकर महिला समेत दो बच्चे गंभीर


जबलपुर स्टेशन पर मिला उपचार, अस्पताल में भर्ती
जबलपुर। एलटीटी से चलकर गुवाहाटी जा रही गोदान एक्सप्रेस में सवार एक मां और उसके दो बेटों ने इटारसी स्टेशन के एक स्टाल से अंडा भुर्जी खरीद कर खाया तो उनकी जान पर बन आई। तीनों को थोड़ी ही देर में उल्टी-दस्त होने लगी। ट्रेन जबलपुर पहुंची तो सूचना पर पहुंचे डॉक्टर ने तत्काल उनका प्राथमिक उपचार किया और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक एलटीटी से चलकर गुहाटी जाने वाली ट्रेन क्रमांक 5647 के एस 10 कोच बर्थ 17,21 पर देवी उम्र 25 वर्ष बेटा अल्स कुमार 5 वर्ष और आर्यात कुमार 4 वर्ष नासिक से बक्सर की यात्रा कर रही थी। इटारसी स्टेशन पर ट्रेन स्टापेज के समय उन्होंने एक स्टाल से अंडा भुर्जी खरीदा था। ट्रेन रवाना होने के बाद महिला और उसके दोनों बच्चों ने उसे खाया। पिपरिया स्टेशन से तीनों को लगातार उल्टी दस्त होने लगे। ट्रेन जब जबलपुर स्टेशन पर आकर रुकी तब सूचना मिलने पर डिप्टी एसएस रंजीत कैथवास ने रेल डॉक्टर को सूचना दी। जानकारी लगते ही डॉक्टर रामटेके पहुचे और उन्होंने तुरंत उल्टी दस्त से परेशान महिला और दोनों बच्चों का उपचार किया। गम्भीर स्थिति को देखते हुए तीनो को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak