khabar abhi tak

राष्ट्रपिता महात्मागांधी विवाद में भाजपा मीडिया संपर्क प्रमुख अनिल सौमित्र सस्पेंड


भोपाल। महात्मा गांधी को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बताने वाले मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया संपर्क प्रमुख अनिल सौमित्र को भाजपा ने सभी पदों से सस्पेंड कर दिया है। वहीं भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, अनंतकुमार हेगड़े और एमपी के मीडिया संयोजक नलिन कतील को नोटिस दिया है। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रज्ञा ठाकुर का बचाव करते हुए कहा था कि उन्होंने खेद प्रकट कर दिया है, विषय समाप्त हो गया परंतु जब अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रियाएं आईं तो राकेश सिंह भी एक्टिव हो गए। गांधी और गोडसे विवाद के बीच मध्य प्रदेश बीजेपी के नेता अनिल सौमित्र ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था। अनिल सौमित्र ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता थे, लेकिन पाकिस्तान राष्ट्र के। भारत राष्ट्र में तो उनके जैसे करोड़ों पुत्र हुए। कुछ लायक तो कुछ नालायक। सौमित्र ने कहा कि कांग्रेस ने उनको राष्ट्र का पिता बताया, राष्ट्र का कोई पिता नहीं होता पुत्र होता है। चर्च में होते हैं फादर, कांग्रेस ने उसका हिंदी रूपांतरण पिता कर दिया। सौमित्र ने आगे कहा कि रही बात पाकिस्तान की तो पाकिस्तान का निर्माण गांधी जी के प्रयासों से हुआ। जिन्ना और नेहरू के सपनों को उन्होंने साकार किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak