khabar abhi tak

दीपावली-छठ पर्व को लेकर जबलपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ का संयुक्त चेकिंग अभियान (देखें वीडियो)

जबलपुर। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुरक्षा तथा रेलवे स्टेशन पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने जबलपुर रेलवे स्टेशन पर संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, होल्डिंग एरिया और ट्रेनों की जांच की गई। पुलिस बल ने संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वस्तुओं की तलाशी लेने के साथ यात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा और सतर्कता बरतने की समझाइश दी। यात्रियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की गई।

जीआरपी और आरपीएफ ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन पर निगरानी बढ़ाई गई है। संयुक्त चेकिंग और सुरक्षा जांच का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak