पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम ज्वाप जमुनिया अपने अपनी ससुराल ग्राम चांदनखेड़ा गोटेगांव से आज सुबह दस बजे के लगभग अपने घर जबलपुर जाने के लिए निकला। भेड़ाघाट रोड पर बहदन रेल पुल के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से ओमप्रकाश की मौत हो गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने दोपहर के वक्त बहदन रेलवे पुल के पास क्षतविक्षत हालत में लाश देखी तो पुलिस को खबर दी। पुलिस ने जांच में शिनाख्त के बाद परिजनों को खबर दी। परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो रेलवे ट्रैक के बीच ओमप्रकाश का शव पड़ा हुआ था। अत्यधिक चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। युवक की अचानक हुई मौत से परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।
जबलपुर। भेड़ाघाट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहदन रेलवे पुल के समीप ट्रेन की चपेट में आने से ओमप्रकाश कुशवाहा नामक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Tags
Jabalapur