
एआई आधारित फोटो
जबलपुर। कछपुरा महाकाली के दरबार में दर्शन करने गई सांची डेयरी की कम्प्यूटर ऑपरेटर की सोने की चेन किसी अज्ञात महिला ने चोरी कर ली। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि भीड़ का फायदा उठाकर शातिर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
लार्डगंज पुलिस ने बताया कि बुधवार को सुहागी में रहने वाली सुनीता पाण्डे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सांची डेयरी करोंदा नाला में कम्प्यूटर आपरेटर का काम करती है। 17 अक्टूबर को नव रात्रि में अपने पुत्र अभिजीत के साथ मातारानी के दर्शन करने गयी थी। रात लगभग 10 बजे कछपुरा महाकाली पंडाल पहुंची। लगभग 11 बजे पंडाल से बाहर आयी, देखी गले में पहनी हुयी सोने की चेन वजनी 13.650 ग्राम की नहीं थी। कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया है।