khabar abhi tak

उखरी, परसवाड़ा और माढ़ोताल में चाकूबाजी, घायल अस्पताल पहुंचे


जबलपुर।
कोतवाली, माढ़ोताल और गढ़ा थाना क्षेत्रों में चाकूबाजी की वारदाते सामने आई हैं। इन वारदातों में आरोपियों ने जान लेने की नीयत से चाकू चलाए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस हमलावरों की छानबीन कर रही है।

कोतवाली

गुरूवार रात पंजाब बैंक कालोनी उखरी में मारपीट में घायल उखरी निवासी जितेन्द्र पटेल ने बताया कि वह आईसीआई बैंक में नौकरी करता है। गुरूवार की रात लगभग 11-30 बजे दुर्गा जी देखकर वापस आ रहा था। जैसे ही शिवधाम गली गणेश चौक के पास पहंुचा। वहां पर पहचान का मुड़िया अपने एक साथी के साथ मिला। उसे देखते हुये गाली गलौज करने लगा। गालियां देने से मना किया तो मुड़िया के साथी ने उसे पकड़ लिया तथा मुड़िया ने उसे जान से मारने की नियत से चाकू से पेट में हमला किया वह घूम गया जिससे कमर में चोट आई। वह वहीं पर गिर गया था। दोनों वहां से भाग गये।

माढ़ोताल 

गुरूवार रात रेवा नगर में रहने वाले ऋषिराज विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने माता पिता व भाई आदित्य उर्फ रविकांत उर्फ छोटू के साथ किराये के मकान में रहता है। टेक्सी टेªवल्स का काम करता है। भाई आदित्य उर्फ रविकांत उर्फ छोटू विश्वकर्मा खिड़की विंडो बनाने का काम करता है। बुधवार को भाई आदित्य उर्फ रविकांत उर्फ छोटू, राजीवनगर निवासी प्रिंस नामदेव के साथ रात लगभग 8 बजे उसे कमरेता पुलिया में दिखा था। वह शहर में दुर्गा जी देखने चला गया था। रात लगभग 10 बजे उसे बजरंग नगर निवासी आकाश पटैल ने अपने मोबाइल से कॉल कर बताया कि तुम्हारा भाई आदित्य उर्फ रविकांत उर्फ छोटू विश्वकर्मा बजरंगनगर में ठाकुर किराना के सामने खून से लथपत हालत में बैठा है। वह मौेके पर जाकर देखा उसका भाई घायल अवस्था में मिला जिसे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया। भाई आदित्य उर्फ रविकांत उर्फ छोटू विश्वकर्मा को होश आने पर बताया कि मैं तथा प्रिंस नामदेव बजरंग नगर सरोज साहू की कुलिया गये थे, जहां हमारा विवाद जय नामदेव से हो गया था। जय नामदेव ने जान से मारने की नियत से पेट, कंधा, कान के पीछे एवं शरीर में चोटें पहुंचा दी। 

गढ़ा

चाकूबाजी में घायल परसवाड़ा में रहने वाले अनुराग पाण्डे ने पुलिस को बताया कि वह सीमा रोड लाईंस ट्रांसपोर्ट नगर चंडाल भाटा में मैनेजर के पद पर काम करता है। वह अभिषेक सराफ के घर के सामने बैठा था। लगभग 4-40 बजे 2 लड़के आये एवं उसे जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर दोनों पैर की जांघ में चोट पहुंचा दी। उसे दोनों लड़कों के नाम आकाश कोष्टा एवं हर्ष कोरी पता चले हैं। उसके दोस्त अभिषेक सराफ का अभिषेक चक्रवर्ती के साथ पुराना विवाद चल रहा है, उसी पुरानी रंजिश केा लेकर अभिषेक चक्रवर्ती के दोस्त आकाश कोष्टा एवं हर्ष कोरी ने उस पर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak