khabar abhi tak

सालीचौका रेलवे स्टेशन पर चाकूबाजी, 2 घायल, जबलपुर में मंगनी कार्यक्रम से लौट रहे थे परिजन, सीढिय़ों से उतरते वक्त हुआ विवाद

जबलपुर/नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के सालीचौका रेलवे स्टेशन पर बीती देर रात अफरातफरी व हड़कम्प मच गया, जब एक ही परिवार के 2 लोगों पर बदमाशों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए है। हमले की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर एक की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। 
                                                                 पुलिस के अनुासर बैरागढ़ा गांव निवासी शेख नईम, सैय्यद शौकत अली सहित परिवार के 15 लोग जबलपुर में छोटे भाई की मंगनी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते समय वे ट्रेन से सालीचौका स्टेशन पहुंचे, जब वे स्टेशन में सीढिय़ों से उतरने के बाद वह तीन बच्चों को टॉर्च की रोशनी में स्टेशन के बाहर ले जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक गाली देने लगा। शेख नईम व शौकत अली ने युवक को गाली देने से मना किया जिसपर वह गाली गलौज करने लगा और अपने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही पल बाद बदमाश के साथी आ गए, जिन्होने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे नईम व शौकत अली के शरीर पर गंभीर चोटें आई। वहीं हमला होते देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। वहीं स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों में चीख पुकार व भगदड़ मच गई। खबर मिलते ही पुलिस सालीचौका रेलवे स्टेशन पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना को लेकर पुलिस ने पूछताछ कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak