khabar abhi tak

जीवन और मौत के बीच ' मनीषा ' झूलती रही 144 घंटे, मौत


जबलपुर।
विश्वविख्यात संगमरमरी वादियों से लगे गोपालपुर में रहने वाली एक महिला जीवन और मौत के बीच 144 घंटे झूलती रही। जीवन से संघर्ष करते हुए अंततः महिला की मौत हो गई। महिला ने जाने-अंजाने में जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसे इलाज के लिए परिजनों ने मेडिकल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान देर रात डेढ़ बजे उसने आखिरी सांस ली। पुलिस ने मर्ग कायम करके शव पीएम के लिए भेज दिया और इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

भेड़ाघाट पुलिस ने बताया कि शनिवार को गोपालपुर में रहने वाले विजय भूमिया ने सूचना दी थी कि वह एमपीईबी में प्राईवेट नौकरी करता है। 11 अक्टूबर की रात उसकी भाभी मनीषा भूमिया ने घर पर कोई जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। उसकी हालत बिगड़ता देखकर उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इलाज के चलते देर रात 1-30 बजे मनीषा की मृत्यु हो गयी। 

इसी तरह कुदवारी, गोहलपुर में रहने वाले अंश केवट ने शुक्रवार रात फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। डॉक्टरों ने उसकी जांच कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अंश का शव पीएम के लिए मेडिकल भेजा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak