khabar abhi tak

राज्य विज्ञान मेले में एमपी ट्रांसको की तकनीक बनी आकर्षण



जबलपुर। ​भोपाल में 22 से 26 सितंबर तक आयोजित 13वें राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी का स्टॉल लोगों को आकर्षित कर रहा है। यहां कार्यपालक निदेशक संदीप गायकवाड़ के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता अतुल नाबर, रवि चौरसिया, रितेश जैन और सहायक अभियंता आशीष जैन आगंतुकों व विद्यार्थियों की जिज्ञासाएं शांत कर रहे हैं। एनटीपीसी और भारत पेट्रोलियम जैसे बड़े संस्थानों के बीच लगे इस स्टॉल पर चालू विद्युत लाइनों के मेंटेनेंस में उपयोग होने वाला खास हॉट सूट पहने कर्मी का प्रारूप युवाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है। तकनीकी दल विद्यार्थियों को ट्रांसमिशन सिस्टम, सबस्टेशनों, बिजली सप्लाई और नई प्रणालियों के तौर-तरीके आम बोलचाल में समझाकर जागरूक कर रहा है।

​आधुनिक संचार और रिमोट नियंत्रण की अनूठी प्रणाली

​प्रदर्शनी में एसएलडीसी, ऑनलाइन स्काडा, रिमोट वीडियो सर्विलांस और ऑप्टिकल फाइबर संचार नेटवर्क के साथ भूमिगत केबल व्यवस्था रखी गई है। आयसोलेटर का रिमोट संचालन, फॉल्ट लोकेटर और जीआईएस सबस्टेशन का ऑनलाइन कैमरा डिस्प्ले भी यहां दिखाया गया है। मल्टी-सर्किट ट्रांसमिशन लाइनों व सबस्टेशनों के उपकरणों से लोग तकनीकी कामकाज समझ रहे हैं। ​स्टॉल में स्कैफोल्डिंग, आपातकालीन बहाली प्रणाली, विभिन्न ट्रांसमिशन कंडक्टर, जीआईएस, एआईएस सबस्टेशन और पाइल फाउंडेशन के मॉडल शामिल किए गए हैं। इनके जरिए बिजली ग्रिड निर्माण, संचालन और सुधार कार्यों की बारीकियां ग्राफिक्स व पोस्टरों के माध्यम से स्पष्ट की जा रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak