जबलपुर। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलसचिव का प्रभार श्रीमती रचना शर्मा को सौंपा गया है। श्रीमती शर्मा इससे पहले किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मध्यप्रदेश के अंतर्गत उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, जबलपुर में कार्यरत थीं। पदोन्नति के बाद उन्हें विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।श्रीमती शर्मा ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से बीएससी एवं एमएससी की शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं तथा अधिकारी-कर्मचारियों से जुड़े मामलों का ईमानदारीपूर्वक और त्वरित निराकरण करने की बात कही है। श्रीमती शर्मा को कुलसचिव बनाए जाने पर कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा सहित अधिष्ठाता, संचालक, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, वैज्ञानिक एवं कर्मचारियों ने शुभकामनाएं और बधाई दी।
Tags
jabalpur