khabar abhi tak

एमपी : 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

भोपाल. एमपी में भादो में मानसून एक बार फिर आक्रामक और उग्र रूप दिखा रहा है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम और रिमझिम बारिश का दौर लगातार जारी है।  मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए विदिशा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ में अति भारी बारिश का अंरिंज अलर्ट जारी किया है। भोपाल, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम समेत 19 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। राहत यह कि मानसूनी सिस्टम रविवार से बढ़ जाएगा। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आएगी।

इन जिलों में स्कूलों-आंगनबाडिय़ों की छुट्टी घोषित

बारिश की अलर्ट को देखते हुए शासन ने 5 सितंबर को 7 जिलों में स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। श्योपुर, शिवपुरी, गुना, मुरैना, भिंड और ग्वालियर जिलों में स्थित स्कूलों में जिला प्रशासन ने छुट्टी की घोषणा कर दी है। नर्सरी से लेकर 8वीं या 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए छुट्टियां घोषित की गई हैं। कई जगहों पर आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

सीएम बोले- अतिरिक्त सतर्कता बरतें कलेक्टर

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बारिश की संभावित स्थितियों के बीच कलेक्टरों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है। निर्देशों में कहा है कि बारिश से अप्रिय स्थिति न बने, इसके प्रयास पहले से कर लें। तमाम प्रयासों के बावजूद अप्रिय स्थिति बनती भी है तो बधाव एवं राहत से जुड़े काम तेजी से होने चाहिए। बांचों-नदियों में जलस्तर की निगरानी के लिए एक से ज्यादा माध्यम अपनाने को कहा है।

प्रदेश में ऐसा हाल

प्रदेश में इस सीजन में 30.3 इंच बारिश वर्ज की जा चुकी है। यह सामान्य (32.12 इंच) से लगभग 7 प्रतिशत कम है। 55 में से 23 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। मऊगंज में सामान्य से 68 प्रतिशत और निवाड़ी में 66 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। उधर, 31 जिले बारिश की कमी से जूझ रहे हैं।

नर्मदा-सोन और धसान भी उफान पर

जबलपुर से पानी छोड़े जाने से गौरीघाट में पानी दुकानों तक पहुंच गया है। नर्मदापुरम के सेठानी घाट, खंडवा के ओंकारेश्वर में जलस्तर बढ़ा है। छतरपुर में धसान उफान पर है। शिवपुरी में मड़ीखेड़ा के गेट खुलने से गांवों में अलर्ट है। सीधी में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा है। पन्ना के अमानगंज में मिढ़ासन का जलस्तर बढऩे से थाना परिसर, अस्पताल में पानी भर गया

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak