khabar abhi tak

रेल न्यूज : गया-जबलपुर एवं जबलपुर से गया के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन 28 से चलेगी

जबलपुर। पितृपक्ष के अवसर पर गया में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 01701/01702 जबलपुर–गया–जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन 03-03 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अंतर्गत गाड़ी संख्या 01702 गया से जबलपुर के लिए 28 सितंबर, 3 अक्टूबर तथा 8 अक्टूबर को चलाई जाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर से गया के लिए 29 सितम्बर, 4 अक्टूबर तथा 9 अक्टूबर को स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 

गाड़ी संख्या 01702 गया–जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 28 सितम्बर, 03अक्टूबर  एवं 08 अक्टूबर 2026 को गया स्टेशन से दोपहर 15:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड (16:15/16:17), डेहरी-ऑन-सोन (16:32/16:34), सासाराम (16:50/16:52), भभुआ रोड (17:23/17:25), पंडित दीन दयाल उपाध्याय (18:55/19:05), मिर्जापुर (20:43/20:45), प्रयागराज छिवकी (22:15/22:20), मानिकपुर (01:30/01:32), सतना (03:25/03:30), मैहर (03:50/03:52), कटनी (05:25/05:30) एवं सिहोरा रोड (07:20/07:22) होते हुए सुबह 08:10 बजे जबलपुर पहुँचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर–गया एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 29 सितम्बर, 04 अक्टूबर एवं 09 अक्टूबर 2026 को जबलपुर स्टेशन से रात्रि 21:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सिहोरा रोड (21:50/21:52), कटनी (00:10/00:15), मैहर (01:40/01:42), सतना (02:00/02:05), मानिकपुर (04:10/04:12), प्रयागराज छिवकी (06:00/06:05), मिर्जापुर (08:18/08:20), पंडित दीन दयाल उपाध्याय (10:10/10:20), भभुआ रोड (10:58/11:00), सासाराम (11:30/11:32), डेहरी-ऑन-सोन (11:50/11:52) एवं अनुग्रह नारायण रोड (12:10/12:12) होते हुए दोपहर 14:30 बजे गया पहुँचेगी।

कोच संरचना

इस पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन में 04 सामान्य श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच तथा 02 एलएलआरडी सहित कुल 24 कोच लगाए जाएंगे।

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन की सुविधा का लाभ उठाएं। ट्रेन के ठहराव एवं विस्तृत समय-सारिणी की जानकारी के लिए भारतीय रेल की वेबसाइट अथवा एनटीईएस ऐप का उपयोग करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak