khabar abhi tak

पमरे में आरपीएफ ने यात्रियों की सुरक्षा में विभिन्न ऑपरेशन चलाकर किये सराहनीय कार्य

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में सम्पूर्ण पमरे में रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के द्वारा अलग-अलग अभियान चलाकर यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

जनवरी 2026 से जुलाई 2026 तक रेल सुरक्षा बल द्वार चलाये गये ऑपरेशन 

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते:- 436 बिछड़े/घर से भागे/अपहृत बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों/चाइल्ड लाइन आदि को सुपुर्द किया गया।

ऑपरेशन अमानत:- 587 यात्रियों को उनका छूटा/खोया सामान जिसकी अनुमानित कीमत 2,24,18,506 रुपये है, सुरक्षित वापस किया गया।

ऑपरेशन जीवन रक्षा:- 18 यात्रियों/व्यक्तियों को बचाते हुए उनके जीवन को सुरक्षित किया गया।

ऑपरेशन मेरी सहेली:- महिला यात्रियों की सुरक्षा हेतु 17 महिला टीमों की तैनाती की गई है। महिला आरपीएफ स्टाफ द्वारा 3 लाख 50 हज़ार से अधिक अकेली यात्रा करने वाली महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की गई।

ऑपरेशन उपलब्ध:- टिकटों की अवैध बिक्री करने वालों पर 50 टिकट दलालों के विरुद्ध कार्यवाही कर और 1,144 टिकट कीमत रूपये 16,95,912 जब्त किए गए।

अनाधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई:- 8,961 अनाधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई कर 1,04,26,040 रुपये जुर्माना वसूला गया।

रेल संपत्ति चोरी के मामले:- 217 प्रकरणों में संलिप्त 386 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही कर 13,19,335 रुपये मूल्य की रेल संपत्ति बरामद की गई।

यात्री सामान चोरी:- 143 व्यक्तियों  को पकड़कर 136 प्रकरणों को हल किया गया।

ऑपरेशन समय पालन (अलार्म चैन पुलिंग):- 5139 व्यक्तियों पर कार्रवाई कर 24,17,040 रुपये जुर्माना वसूला गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak