जबलपुर/दमोह। जबलपुर के पाटन से लगे हर्रई-रिचकुडी तेजगढ़ के जंगल में कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। गांव के लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल के पास मिले कपड़ों व दो लेडिज चप्पलों को देखा। पुलिस का कहना है कि इन चीजों के मिलने से महिला होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि जंगल में ग्रामीणजन लकडिय़ा काटने पहुंचे तभी उनकी नजर मानव कंकाल पर पड़ी। देखते ही देखते और लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिनकी सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने देखा कि कंकाल के पास महिला के कपड़े व चप्पलें पड़ी है, जिससे कंकाल किसी महिला का प्रतीत हो रहा है। जो 20 से 25 दिन पुराना है। पुलिस ने आसपास के थानों को खबर देकर गुमशुदा महिला की जानकारी एकत्र करना शुरु कर दिया है। पुलिस ने आज दोपहर कंकाल को शासकीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है, वहीं पुलिस मामले में आसपास गांव के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि पता चल सके।
Tags
jabalpur