khabar abhi tak

मुक्तिधाम में छिपा बैठा था पिस्टल खोंसा युवक, देखें वीडियो



जबलपुर।
रानीताल मुक्तिधाम के पास एक युवक पिस्टल खोंसकर बैठा हुआ था। पुलिस ने छापा मारकर आरोपी युवक को भागने के पहले धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल सहित कारतूस बरामद किए। पुलिस आरोपी से पिस्टल लाने के पते-ठिकाने को खंगाल रही है।

लार्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि रानीताल शमशान घाट के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी पिस्टल लिये घूम रहा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी युवक ने भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा। उसने अपना नाम शिवम उर्फ शुभम नामदेव निवासी यादव कॉलोनी बताया। तलाशी लेने पर पहने हुये जींस के वायें जेब में  एक देशी पिस्टल जिसकी मैगजीन में एक कारतूस लोड मिला। पुलिस उक्त पिस्टल कारतूस कहां से और कैसे प्राप्त किया, के सम्बंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस दबिश में सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा, सहायक उप निरीक्षक मनोज पुरी गोस्वामी, आरक्षक पंकज सनोडिया, शुभम पटेल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak