khabar abhi tak

सरपंच की दरिंदगी, चाकू की नोक पर महिला से किया रेप, कई बार किया गलत काम

 
कटनी.
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के पठरा गांव में एक विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि वर्तमान सरपंच अशोक सिंह और भाजपा के पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह के पूर्व वाहन चालक ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर छुरा की नोक पर रेप किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार 4 जून की देर रात महिला थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि पति कटनी में साइकिल रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। वह पति, ससुर और तीन बच्चों के साथ गांव के बाहर खेत में बने मकान में रहती है। आरोपी सरपंच का खेत भी पीडि़ता के खेत के बगल में ही स्थित है।

चाकू अड़ाकर बनाए शारीरिक संबंध

घटना 5 मई की रात की है। पीडि़ता के अनुसार, उस रात ससुर एक रिश्तेदारी में गए हुए थे और पति काम के सिलसिले में कटनी में थे। वह अपने बच्चों के साथ घर में अकेली थी, जबकि बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात करीब 9 बजे सरपंच अचानक घर में घुस आया। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी ने पहले उसका हाथ पकड़ा। जब उसने हाथ छुड़ाकर दूसरे कमरे में भागने की कोशिश की, तो आरोपी जबरन कमरे में दाखिल हो गया। उसने पीडि़ता को डरा-धमकाकर खटिया पर पटक दिया और उसकी गर्दन पर छुरा अड़ाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

तीनों बच्चों को मारने की धमकी दी

रेप के बाद आरोपी ने पीडि़ता को धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसके तीनों बच्चों को जान से मार देगा। इस धमकी और डर के कारण पीडि़ता ने शुरुआत में यह बात किसी को नहीं बताई थी।

दोबारा फिर मौका पाकर किया रेप

इस घटना के बाद से आरोपी सरपंच लगातार इस ताक में रहता था कि महिला कब घर पर अकेली मिलती है। इसके बाद 13 मई की रात करीब 10 बजे, जब पीडि़ता के ससुर दोबारा घर पर नहीं थे, आरोपी सरपंच ने फिर से उसके खेत वाले घर में जा घुसा और डरा-धमकाकर दोबारा महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

खौफ के कारण देरी से पहुंचीं थाने

पीडि़ता ने बताया कि मां ग्राम पोड़ी से उसके घर आई, तब उसने रोते हुए मां को आपबीती सुनाई। मां ने तुरंत इस बात की जानकारी पीडि़ता के पति को दी। इसके बाद पीडि़ता पति के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने पहले बड़वारा थाने पहुंची, जहां मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें महिला थाने भेज दिया गया। पीडि़ता का कहना है कि आरोपी सरपंच लगातार सरपंची और राजनैतिक रसूख की धौंस दिखाता था और कहता था कि अगर किसी को बताया तो मरवाकर खेत में फिंकवा दूंगा। इसी डर के कारण वह तुरंत थाने जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई थी। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया,ने बताया की पीडि़ता की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak