जबलपुर। माढ़ोताल बायपास के पास रविवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घायल को मेडिकल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी सोमवार के तड़के मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली अजीत सिंह चौधरी निवासी शंकरनगर माढ़ोताल की रात लगभग 12 बजे खजरी खिरिया वायपास माढ़ोताल में सड़क दुर्घटना होने से उपचार हेतु चाचा लक्ष्मीकांत चौधरी के द्वारा रात लगभग 1-20 बजे भर्ती कराया गया था। दौरान उपचार के सुबह लगभग 6-45 बजे उसकी मृत्यु हो गई है।
