पुलिस के अनुसार हट्टा में रहने वाली युवती विवाह के तीन दिन बाद मायके आई थी। मायके आने के बाद वह खेत गई, जहां पर उसे प्रफुल्ल उर्फ राज ठाकरे निवासी भांडी वारासिवनी ने रोक लिया। बातचीत के दौरान उसने युवती से प्रेम का दावा करते हुए किसी और से शादी करने पर सवाल उठाया। नवविवाहिता ने जब विरोध करते हुए जाने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट करते हुए रेप किया और धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इस घटना से व्यथित युवती ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर शिकायत की, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश में पुलिस उसके गांव भांडी से लेकर नागपुर तक गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे लालबर्रा के देवगांव से आज गिरफ्तार कर लिया।
बालाघाट। बालाघाट के हट्टा में शादी के तीन दिन बाद मायके पहुंची नवविवाहिता के साथ रेप करने वाले आरोपी प्रफुल्ल उर्फ राज ठाकरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे आज न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
Tags
balaghat