khabar abhi tak

रविवार को छुट्टी के बजाय श्रमदान, खुद निगमायुक्त ने मैदान में उतरकर की सफाई

 


जबलपुर। शहर के ऐतिहासिक जलस्रोतों को सहेजने के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशन में एक बड़ी पहल की गई है। आज रविवार को सुबह निरीक्षण पर निकले निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने गोपालबाग तालाब की स्थिति देखकर खुद फावड़ा और तगाड़ी उठा ली। उन्हें काम करते देख नगर निगम के स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों सहित सफाई मित्रों का उत्साह बढ़ गया। पूरे अमले ने 2 घंटे तक लगातार विशेष सफाई अभियान चलाकर तालाब परिसर से भारी मात्रा में प्लास्टिक, सूखा कचरा और जलीय घास को पूरी तरह साफ कर दिया।

​निगमायुक्त के साथ अमले का सामूहिक प्रयास

​निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने स्थानीय नागरिकों से जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए भावनात्मक सहयोग मांगा। उन्होंने जनता से तालाब में कचरा, प्लास्टिक और पूजा सामग्री न फेंकने का आग्रह करते हुए इसे सबका सामूहिक कर्तव्य बताया। इस अभियान में निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी तालमेल के साथ बेहतरीन टीम भावना का प्रदर्शन किया, जिसकी स्थानीय सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने काफी प्रशंसा की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak