जबलपुर. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्टेट ट्रेनिंग सेंटर गंगापुर पश्चिम बंगाल में गत 23 से 29 मई तक बेसिक स्काउट, बेसिक कब मास्टर,बेसिक रोवर स्काउट लीडर एडवांस स्काउट मास्टर, एडवांस कब मास्टर, एडवांस रोवर स्काउट लीडर कोर्स का आयोजन किया गया। जिसमें 90 प्रतिभागी 30 लीडर ट्रेनर और सर्विस स्टाफ, कुल 120 सदस्यों ने इस बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण में भाग लिया।
पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मंडल के अपर मण्डल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार कमाले, मण्डल कार्मिक अधिकारी (प्रभारी) वरुण चतुर्वेदी, मण्डल वणिज्य प्रबंधक नितेश कुमार सोने, सहा. कार्मिक अधिकारी(कल्याण) सचिपति नंदन, जिला सचिव अनिल चौबे, जिला संगठन आयुकत (स्काउट) विमलेश तिवारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) आशीष सोनकर, सयुक्त जिला सचिव संजीव तिवारी के मार्गदर्शन में देवेंद्र कुमार कतिया इस प्रशिक्षण मे भाग लिया एवं सफलता से उत्तीर्ण किया।
